{"_id":"602f6eed47229c1dd15acac8","slug":"jammu-kashmir-two-hundred-posts-vacant-in-iti-and-polytechnic-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : आईटीआई और पॉलीटेक्निक कालेजों में दो सौ पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : आईटीआई और पॉलीटेक्निक कालेजों में दो सौ पद खाली
Fri, 19 Feb 2021 01:25 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
jobs jammu kashmir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विभाग के विभिन्न आईटीआई और पॉलीटेक्निक कालेजों में 200 पद खाली हैं। इसमें सौ शिक्षकों और बाकी अन्य स्टाफ के हैं। खाली पदों पर भर्ती के लिए कौशल विभाग ने जेकेपीएसी और जेकेएसएसबी को पत्र लिखा है। कौशल विभाग ने आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी के 85 प्रशिक्षित शिक्षकों तैनात करने को कहा हैं।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार शिक्षा विभाग को 85 प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती कौशल विभाग में करनी होती है। इसके तहत ही इन विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इन खाली पड़े पदों पर जल्द प्रशिक्षित शिक्षकों को तैनात करने को कहा है। इससे आईटीआई और पॉलीटेनिक कॉलजों में शिक्षकों की कमी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
प्रदेश में 54 आईटीआई और 32 पॉलीटेक्निक कॉलेज हैं। इनमें 150 के करीब शिक्षकों की कमी हैं। कौशल विभाग ने इस वर्ष पहली बार 28 नए शार्ट टर्म कोर्स शुरू किए हैं, जिनके प्रति बच्चों का अच्छा रुझान रहा है। ऐसे में पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विभाग में नए कोर्स के लिए शिक्षकों की कमी न हो इस लिए विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग से 85 शिक्षकों की मांग की हैं।