फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Former Governor Jagmohan Malhotra passed away

जगमोहन मल्होत्रा: इस वजह से जम्मू-कश्मीर में आज भी याद किया जाता है पूर्व राज्यपाल का कार्यकाल

Tue, 04 May 2021 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 May 2021 07:34 PM IST
सार

पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा के निधन की खबर मिलते ही जम्मू-कश्मीर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके व्यक्तित्व और कार्यकाल को यादकर लोगों की आंखें भर आईं। जानिए पूर्व राज्यपाल के कार्यकाल में हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में...

विज्ञापन
Jammu Kashmir Former Governor Jagmohan Malhotra passed away
पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहा जाता है कि जम्मू-कश्मीर में अगर कभी विकास की लहर चली तो वह कार्यकाल पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का था। जम्मू में बना फ्लाईओवर पूर्व राज्यपाल की ही देन है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भी उनकी देन है। ऐसे ही कई अन्य विकास प्रोजेक्ट हैं, जो जगमोहन के कार्यकाल में तैयार हुए।

विज्ञापन


मंगलवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके कार्यकाल में हुए कार्यों को याद कर रहे थे। इस दौरान उनकी आंखें भर आईं। बता दें कि 94 साल के जगमोहन मल्होत्रा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके बाद दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- कश्मीरी चेरी की बंपर पैदावार: कोरोना संक्रमण के दौरान बढ़ी मांग, जानिए इसमें क्या है खास    

विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह अनुकरणीय प्रशासक और प्रसिद्ध विद्वान थे। उन्होंने हमेशा भारत की बेहतरी की दिशा में काम किया। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवप्रवर्तक नीतियां बनाईं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' 

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगमोहन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में जगमोहन जी के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पिछले 24 घंटे में 4650 नए संक्रमित मिले और 37 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े    
 

दो बार संभाला था जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पद

जगमोहन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहने के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। वह दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल भी रहे थे। जगमोहन लोकसभा में भी निर्वाचित हुए थे। उन्होंने नगरीय विकास व पर्यटन मंत्री के पद का भी कार्यभार संभाला था।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पद दो बार संभाला था। वह 1984 से 1989 तक और फिर 1990 में जनवरी से मई तक इस पद पर रहे थे। कभी सख्त नौकरशाह के तौर पर दिल्ली में पहचान बनाने वाले जगमोहन मल्होत्रा बाद में राजनीति में उतरे। अपनी छवि और कार्यशैली के चलते जगमोहन अटल सरकार में मंत्री भी बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed