फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 4 may 2021

जम्मू-कश्मीर: पिछले 24 घंटे में 4650 नए संक्रमित मिले और 37 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े

Tue, 04 May 2021 06:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 May 2021 06:57 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। कश्मीर संभाग में हालात काफी चिंताजनक होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 4 may 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 4650 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 3187 मामले केवल कश्मीर संभाग के हैं। जोकि काफी चिंताजनक है। इतना ही नहीं प्रदेश में 37 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से जान गंवाने वालों में 25 जम्मू संभाग और 15 कश्मीर संभाग के हैं।

विज्ञापन
 
श्रीनगर 1311
बारामुला 352
बडगाम 386
पुलवामा 240
कुपवाड़ा 96
अनंतनाग 417
बांदीपोरा 107
गांदरबल 31
कुलगाम 162
शोपियां 85
जम्मू 598
उधमपुर 220
राजोरी 205
डोडा 81
कठुआ 134
सांबा 50
किश्तवाड़ 15
पुंछ 72
रामबन 49
रियासी 39

ये भी पढ़ें- कश्मीरी चेरी की बंपर पैदावार: कोरोना संक्रमण के दौरान बढ़ी मांग, जानिए इसमें क्या है खास    
विज्ञापन


 

ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति का ऑडिट होगा

उधर प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति का ऑडिट होगा। ऑडिट के लिए मंडल स्तर की टीमों करने व दो दिनों में ऑडिट की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रामान्य की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कोविड एपेक्स मैनेजमेंट कमेटी की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया। 

अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन की जरूरत के अलावा गैर कोविड अस्पतालों व निजी अस्पतालों और सैन्य अस्पतालों में आक्सीजन की जरूरत पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। कमेटी ने कोविड समर्पित बेडों की संख्या 4200 से बढ़ाकर 7000 करने को देखते हुए आक्सीजन की जरूरत को आंकने को कहा हैं। मंडलायुकतों से कहा गया कि वह मंडल स्तर की विशेषज्ञ कमेटियों का गठन करें जोकि ऑडिट का काम करेगी। 
 

ऑक्सीजन वार रूम की स्थापना करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में ऑक्सीजन वार रूम की स्थापना करने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को कहा गया कि वह न्यूनतम ऑक्सीजन की बर्बादी करते हुए मरीजों की जरूरतों को पूरा करे। 

मंडलायुक्तों को जम्मू व श्रीनगर में 24 घंटे चलने वाले काल सेंटर स्थापित करने को कहा गया ताकि अस्पताल रैफरल पालिसी का कड़ाई से पालन हो। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य निदेशक जम्मू व स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर को नगर निगम आयुक्तों से परामर्श कर मोबाइल टीकाकरण केंद्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए ताकि कोविड टीकाकरण तेजी से हो व संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed