{"_id":"608edb898ebc3edd4717b20f","slug":"jammu-and-kashmir-urges-government-of-india-to-send-kashmiri-prisoners-back-to-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी कैदियों को वापस घाटी भेजने के लिए भारत सरकार से आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी कैदियों को वापस घाटी भेजने के लिए भारत सरकार से आग्रह
Sun, 02 May 2021 10:34 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 02 May 2021 10:34 PM IST
सार
इसमें भारत की विभिन्न जेलों में बंद सैकड़ों कश्मीरी कैदियों की स्वास्थ्य स्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। यह कैदी 5 अगस्त 2019 के बाद से ही बाहर जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
jammu highcourt
- फोटो : फाइल
विस्तार
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (जेकेएचसीबीए) ने शनिवार को भारत सरकार और प्रदेश प्रशासन से आग्रह किया कि देश भर की जेलों में बंद पड़े कश्मीरी कैदियों को कोविड के कारण बढ़ते संक्रमण और मौत के मामलों को ध्यान में रखते हुए घाटी में स्थानांतरित किया जाए।
जेकेएचसीबीए के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नजीर अहमद रोंगा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसमें भारत की विभिन्न जेलों में बंद सैकड़ों कश्मीरी कैदियों की स्वास्थ्य स्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। यह कैदी 5 अगस्त 2019 के बाद से ही बाहर जेलों में बंद हैं।
यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की निगरानी करेंगे नोडल अफसर
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि इन कैदियों के परिवार वाले अपनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद शाहिदुल इस्लाम कोरोना संक्रमित है, ब्रेन ट्यूमर के मरीज बशीर अहमद भट की स्थिति गंभीर है। कई अन्य कैदियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए जल्द इन कैदियों को वापस लाने की मांग की गई है।