फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Nodal officers will monitor the installation of oxygen plants in hospitals

जम्मू-कश्मीर: अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की निगरानी करेंगे नोडल अफसर

Sun, 02 May 2021 07:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 02 May 2021 07:20 PM IST
सार

ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की निगरानी के लिए सरकार ने नोडल अफसर तैनात किए हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Nodal officers will monitor the installation of oxygen plants in hospitals
जीएमसी में लगा आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में जीएमसी समेत विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की निगरानी के लिए सरकार ने नोडल अफसर तैनात किए हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को आदेश जारी किया।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के विकास आयुक्त निर्माण समी आरिफ को संभाग के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना पर निगरानी के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मैकेनिकल बाबू राम नोडल अफसर को सहयोग करेंगे और जिला उपायुक्त और मंडलायुक्त कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घर से बेवजह निकले लोग लौटाए, सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से अब तक के सबसे ज्यादा 3847 नए मामलों के साथ सबसे अधिक 47 मरीजों की मौत हुई है। जम्मू संभाग में 30 और कश्मीर में 17 मरीजों की जान चली गई।

नए मामलों में जम्मू संभाग में 1231 और कश्मीर में 2601 नए संक्रमित मिले हैं। 1801 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और एक्टिव मामले तेजी से उछलकर 30343 पर पहुंच गए हैं। एक्टिव मामलों में भी प्रदेश में यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed