फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Two suspects seen in Belicharana area of Jammu, UPSC topper was murdered 19 years ago by terrorists, read five big news of the state

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के बेलीचराना क्षेत्र में दिखे दो संदिग्ध, यूपीएससी टॉपर के पिता का 19 साल पहले आतंकियों ने किया था कत्ल समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sun, 04 Jul 2021 06:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 04 Jul 2021 06:07 PM IST
सार

जम्मू संभाग के सैन्य क्षेत्र बेलीचराना में शनिवार रात में दो संदिग्ध देखे गए। जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही यूपीएससी की साल 2010 की परीक्षा के टॉपर की मां और बहन के सामने 19 साल पहले आज ही के दिन आतंकियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले खुद भी नशे के मकड़जाल में फंस रहे हैं। प्रदेश की जेलों में बंद दो हजार से ज्यादा कैदी नशे की लत से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Two suspects seen in Belicharana area of Jammu, UPSC topper was murdered 19 years ago by terrorists, read five big news of the state
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के सैन्य क्षेत्र बेलीचराना में शनिवार रात में दो संदिग्ध देखे गए। जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में ही कानाचक सेक्टर के शामाचक में आसमान में पीले रंग की रोशनी देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। रात साढ़े आठ बजे यह रोशनी जसवान से सिमलीवाला की ओर जाती देखी गई। ड्रोन की आशंका में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कानाचक पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि, ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


यूपीएससी की साल 2010 की परीक्षा के टॉपर की मां और बहन के सामने 19 साल पहले आज ही के दिन आतंकियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। इस परिवार पर दुखों का पहाड़ बस इसलिए टूटा था क्योंकि परिजनों ने आतंकियों को अपने घर में शरण देने से इनकार कर दिया था। हम बात कर रहे हैं शाह फैजल की। उनके पिता का नाम रसूल शाह था। इस घटना के समय शाह फैजल प्री-मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उस निर्मम हत्या के 19 साल होने पर शाह फैजल ने कहा '19 साल पहले आज ही के दिन हमारे कुपवाड़ा स्थित घर में मेरी मां और बहन के सामने आतंकियों ने मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले खुद भी नशे के मकड़जाल में फंस रहे हैं। प्रदेश की जेलों में बंद दो हजार से ज्यादा कैदी नशे की लत से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इन कैदियों का दो माह तक इलाज चलता है, जिन पर हर माह 15 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। कारावास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मामले नशा तस्करों के हैं। यह लोग नशीले पदार्थ बेचते-बेचते खुद नशे की लत में पड़ गए। पकड़े जाने पर जब इन्हें जेल में लाया जाता है तो नशे की डोज न मिलने पर इनकी तबीयत बिगड़ने लगती है। स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर कैदियों को अस्पताल ले जाना पड़ता है। चिकित्सकीय जांच में ज्यादातर मामले तनाव, अनिद्रा समेत कई बीमारियों से संबंधित मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों के बाद रविवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बधाई दी है। उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू संभाग में जेकेबीओएसई की समर जोन की 12वीं वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। माता-पिता, शिक्षकों को उनके धैर्य और कड़ी मेहनत के लिए विशेष बधाई।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 13 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया है। इन जिलों में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजोरी, उधमपुर, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम, गांदरबल, पुलवामा और शोपियां शामिल है। हालांकि रात का कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed