Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: अब इस सैन्य क्षेत्र में दिखे दो संदिग्ध, कानाचक सेक्टर में पीली रोशनी से मचा हड़कंप

Sun, 04 Jul 2021 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 10:42 AM IST
सार

जम्मू संभाग के कानाचक सेक्टर में पीली रोशनी देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Two suspects seen in military area Belicharana, yellow light created stir in Kanachak sector
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के सैन्य क्षेत्र बेलीचराना में शनिवार रात में दो संदिग्ध देखे गए। जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में ही कानाचक सेक्टर के शामाचक में आसमान में पीले रंग की रोशनी देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। रात साढ़े आठ बजे यह रोशनी जसवान से सिमलीवाला की ओर जाती देखी गई। ड्रोन की आशंका में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कानाचक पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि, ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।



स्थानीय निवासी गौरव शर्मा, मुनीश सिंह और मुस्कान ने कानाचक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ कानाचक पुलिस थाना विश्व प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। मुनीश ने बताया कि पीले रंग की लाइट रात साढ़े आठ बजे के करीब शामा चक में देखी गई। लाइट जसवान से सिमलीवाला की ओर जाती देखी गई। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में एसएचओ को बताया कि सूचना देने वालों के अलावा किसी ने भी पीले रंग की लाइट नहीं देखी।

Trending Videos
Jammu and Kashmir Two suspects seen in military area Belicharana, yellow light created stir in Kanachak sector
कानाचक सेक्टर - फोटो : अमर उजाला

ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान पहले भी कई बार ड्रोन से हथियार गिरा चुका है। जम्मू के कानाचक सेक्टर में सीमा से करीब तीन किलोमीटर अंदर लाइट देखी जाना चिंता का विषय है।
 

Jammu and Kashmir Two suspects seen in military area Belicharana, yellow light created stir in Kanachak sector
कानाचक सेक्टर - फोटो : अमर उजाला

सैन्य क्षेत्र में शनिवार रात दो हथियारबंद संदिग्ध देखे गए
उधर, सैन्य क्षेत्र बेलीचराना में रात में दो संदिग्ध देखे गए। पुलिस दोनों संदिग्धों के बारे में पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं। पुलिस और सेना की ओर से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सैन्य क्षेत्र बेलीचराना, काफी संवेदनशील इलाका है। जोकि एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक है। इसके पास ही सतवारी का सैन्य इलाका भी पड़ता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Two suspects seen in military area Belicharana, yellow light created stir in Kanachak sector
कानाचक सेक्टर - फोटो : अमर उजाला
बेलीचराना एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक का इलाका है जहां एक तरफ सतवारी का सैन्य इलाका भी पड़ता है। सुरक्षा की दृष्टि से यह इलाका काफी संवेदनशील है और एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद इस इलाके में सुरक्षा को पहले ही कड़ा कर एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Two suspects seen in military area Belicharana, yellow light created stir in Kanachak sector
कानाचक सेक्टर - फोटो : अमर उजाला

उधर, बीरपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात कुछ लोगों द्वारा ड्रोन देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सांबा पीसीआर में फोन किया गया। बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी एजेंसियों और सेना से संपर्क किया गया, लेकिन जांच में ऐसी कोई हरकत नहीं दिखी। बीरपुर क्षेत्र में सेना ने भी मौके पर जाकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। सेना ने भी ड्रोन की गतिविधि होने से इनकार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed