जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के इन तेरह जिलों में वीकेंड लॉकडाउन खत्म, जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू
जम्मू-कश्मीर के तेरह जिलों में वीकेंड लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। लेकिन रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 13 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया है। इन जिलों में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजोरी, उधमपुर, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम, गांदरबल, पुलवामा और शोपियां शामिल है। हालांकि रात का कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।
कोरोना निगेटिव होने के बाद भी न बरतें लापरवाही
कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि इसकी रिकवरी होने के बाद भी शरीर पर गहरा और लंबे समय तक असर रहता है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण ने पीड़ितों को कितना प्रभावित किया है, यह उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता पर निर्भर करता है। रिकवर होने के बाद भी कई मामलों में ठीक हुए व्यक्ति के महत्वपूर्ण अंगों पर संक्रमण के कारण कमजोरी आ जाती है।
इस वायरस से रिकवर हुए मरीज पूरी तरह से सेहतमंद नहीं होते हैं बल्कि पोस्ट कोविड कांप्लीकेशन के कारण उनमें निरंतर इसके लक्षण नजर आते हैं। इस वायरस से निगेटिव होना काफी नहीं है, बल्कि आगे की जंग जीतना भी जरूरी है।
जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि रिकवर हुए मरीजों में कई समस्याएं देखी जा रही हैं। मसलन उनके शरीर में नियमित थकावट रहना, सांस लेने में दिक्कत होना, हृदय बीमारियों का दोबारा पनपना, आंतड़ियों और पेट संबंधी समस्याएं, तनाव, उलझन में रहना आदि लक्षण रहते हैं। यह रिकवर होने के एक माह बाद हो सकते हैं। कई मरीजों में यह लक्षण छह, नौ माह और एक साल तक रह सकते हैं। 90 फीसदी रिकवर हुए लोग खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ मानकर तेजी से अपनी दिनचर्या को बहाल करने में लग जाते हैं जो गलत है। ये गैर जिम्मेदाराना व्यवहार उनकी सेहत को दोबारा बिगाड़ सकता है।
ऐसे करें बचाव
- रिकवर होने के बाद धीरे-धीरे अपनी जीवनशैली में वापस आएं
- घर और कार्यालय के कामकाज को धीरे-धीरे बढ़ाएं
- शारीरिक ताकत को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी उपाय करें
- समय पर भोजन लें, शारीरिक रूप से फिट रहें और पर्याप्त नींद लें
- रिकवर होने के बाद गृहणियां भी घर में घरेलू काम को धीरे-धीरे बढ़ाएं
- सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज करें
- मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें
यह भी पढ़ें- देखिए बेटियों का साहस: आतंक के खात्मे में ऐसे संभालती हैं मोर्चा, युवतियों के लिए बनेंगी रोल मॉडल