फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Five big news: NIA arrested four terrorists for terrorist attacks, top commander of Jaish-e-Mohammed killed

पांच बड़ी खबरें: आतंकी हमलों को लेकर एनआईए ने किए चार आतंकी गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर

Wed, 13 Oct 2021 04:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 13 Oct 2021 04:44 PM IST
सार

एनआईए ने घाटी से हाल ही में हुए आतंकी हमलों में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं त्राल में जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का टॉप कमांडर शाम सोफी मारा जा चुका है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दो स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित लश्कर की शाखा, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के खिलाफ एक नए मामले के सिलसिले में छापेमारी की। 
 

विज्ञापन
Five big news: NIA arrested four terrorists for terrorist attacks, top commander of Jaish-e-Mohammed killed
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों में एनआईए को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एनआईए ने घाटी से इन आतंकी हमलों में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा के त्राल क्षेत्र स्थित तिलवानी मोहल्ला वाग्गड़ में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दो स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित लश्कर की शाखा, द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के खिलाफ एक नए मामले के सिलसिले में छापेमारी की।  एनआईए की तरफ से यह छापा टीआरएफ के खिलाफ मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 16 स्थानों पर डाले गए छापे की निरंतरता में हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ और राजोरी जिले के बॉर्डर पर स्थित पंगेई के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी पिछले दो-तीन माह से है। यह खुलासा पुलिस की राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने किया है। पांच सैन्य जवानों की शहादत और चल रहे ऑपरेशन पर डीआईजी ने कहा कि जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी दो-तीन माह से है। इनकी तलाश की जा रही थी, इसी दौरान सर्च पार्टी पर हमला हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने घाटी में लगातार नागरिकों पर हो रहे आतंकी हमलों को लेकर आतंकियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आम लोगों की हत्या करने वाले दहशतगर्दों को नरक ही मिलेगा। अब्दुल्ला ने ये बात एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कही है। उनका कहना है कि इस्लाम निर्दोष लोगों की हत्या की इजाजत नहीं देता, कट्टरपंथियों को ये बात समझनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed