फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   village headman received death threatening call

सरपंच को परिवार सहित मारने की धमकी

Tue, 06 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 06 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
village headman received death threatening call

शहर के बथूनी क्षेत्र के वार्ड नं छह में उस समय दहशत फैल गई, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने वार्ड के पंच को फोन कर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे डाली। पंच की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंच सुनील शर्मा ऊर्फ सूनो ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर एक अजनबी नंबर से फोन आया, जिसने अपना नाम रशीद निवासी सुरनकोट बताया।

विज्ञापन


अज्ञात कॉलर ने पंच के परिवार के सदस्यों का नाम और अन्य कई सारी बातें बताई जो बिलकुल सही थी। अज्ञात ने पंच से ढांगरी निवासी किसी वैद्य प्रकाश के साथ पंच के रिश्ते के बारे में पूछा। इस पर पंच द्वारा रोष प्रकट करते ही अज्ञात कालर ने पंच को मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


उसने धमकी देते हुए कहा कि केवल 10 दिन तेरे और तेरे परिवार के पास और है। इन दस दिनों में जो करना है कर ले, उसके बाद तुझे पूरे परिवार के साथ अगली दुनिया में भेज दूंगा। इसके बाद फोन काट दिया। वहीं धमकी का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को पंच ने एसएसपी से मुलाकात कर जांच करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने तुरंत एसएचओ को फोन की डीटेल निकलवा कर अज्ञात कालर की पूरी छानबीन करने के निर्देश जारी कर दिए। इस संबंध में राजोरी के एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच गंभीरता से शुरू कर दी है। बहुत जल्द अज्ञात कालर को धर दबोच लिया जाएगा।


उधर, पंच के पिता ने चेतावनी भी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ही फोन करने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं किया तो पंच परिवार सहित एसएसपी कार्यालय के बाहर बैठ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed