{"_id":"b2590f6bff000ad4c22c3bb3aae67dd5","slug":"teacher-was-injured-badly-beaten-by-unidentified-men-in-sopore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडों ने टीचर को पीटकर किया बुरी तरह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडों ने टीचर को पीटकर किया बुरी तरह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 21 Apr 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोपोर के जलूरा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने एक टीचर को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि घटना के समय टीचर मोहम्मद यूसुफ भट अपने गांव की मस्जिद से निकल रहा था।
इसी दौरान 4-5 अज्ञात लोगों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। टीचर को घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उसे सोपोर अस्पताल में भर्ती करवाया।
इस घटना से इलाके के लोगों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस से तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
ट्रक और रक्षक की टक्कर में डीएसपी घायल-
रामबन चश्मा में सोमवार की दोपहर को एक ट्रक और रक्षक की टक्कर हो गई। इस हादसे में छन्नी हिम्मत निवासी डीएसपी अशोक शर्मा (39) घायल हो गए। मौजूदा समय में अशोक शर्मा आईआरपी 19 बटालियन कठुआ में तैनात है।
विज्ञापन
हादसे के बाद उन्हें रामबन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। जुलाका मोहल्ले में हुए दूसरे हादसे में स्कूटर की टक्कर से इलाका निवासी लाल चंद (60) घायल हो गए।
तीसरा हादसा सुपर बाजार में हुआ। यहां कार की टक्कर में रिहाड़ी निवासी सुचेता (40) जख्मी हो गई। मिश्रीवाला में स्कूटर स्लिप होने से पंडोरी मिश्रीवाली निवासी संतोष (15) घायल हो गई। बाइक स्लिप होने से अखनूर निवासी विवेक (17) घायल हो गया।
अपर रूप नगर में स्कूटी स्लिप होने से शिवानी (25) घायल हो गई। सभी घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।