फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest after two dead in accident

पिता-पुत्र के शव सड़क पर रखकर किया हंगामा

Wed, 27 Aug 2014 01:07 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
protest after two dead in accident

पलौड़ा में सड़क हादसे में मारे गए पिता-पुत्र के शवों को ग्रामीणों ने बरनाई में जम्मू-अखनूर मार्ग पर रखकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मांग की कि मृतकों के घरवालों को आर्थिक मदद दी जाए।

विज्ञापन


इसके अलावा कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों की मांगों को जिला आयुक्त तक पहुंचाने और पीडि़त परिवार की हर संभव सहायता देने आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अखनूर मार्ग पर सोमवार की शाम को स्विफ्ट कार की टक्कर से सुरेंद्र भट्ट और उनके छह वर्षीय बेटे सुमित की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने बरनाई में सड़क पर शवों को रख कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ड्राइवरों को पकड़ने की मांग

protest after two dead in accident

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद और कार चालक को गिरफ्तार किया जाए। सड़क हादसे में मारे गए सुरेंद्र की बेटी, पत्नी और बूढ़े मां-बाप के लिए आर्थिक मदद की मांग की गई। कुंदन, बरनाई के सरपंच राजदेव सिंह आदि ने मांग का समर्थन किया और धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र का परिवार उन पर ही आश्रित था। उनकी मौत पर परिवार का खर्च कैसे चलेगा। सड़क हादसे में मारे गए सुरेंद्र भट्ट इकलौते पुत्र थे।

उनका बेटा भी इकलौता था। मृतक के 75 वर्षीय पिता त्रिलोकी नाथ की दुनिया ही उजड़ गई। उन्होंने बेटे के साथ पोते को हादसे में खो दिया। इसलिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। इधर, प्रदर्शन की खबर पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण मोहन लाल कैथ ने आश्वासन दिया कि सरकार तक वह मांगों को पहुंचाएंगे। इसके अलावा पीडि़त परिवार की हर संभव मदद करेंगे। इसके बाद लोगों ने मार्ग से शवों को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed