{"_id":"132c8787b8d84dd3c92240e8270c9707","slug":"old-lady-missing-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को खोजने निकली बुजुर्ग छह दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को खोजने निकली बुजुर्ग छह दिन से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Mar 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
छह दिन पहले एसएमजीएस अस्पताल से निकली बुजुर्ग महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 60 वर्षीय नेपाली महिला देवरा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थी। वह अचानक अस्पताल से निकल गई, लेकिन उसके बाद लौटकर नहीं आई। परिवार वालों ने तमाम स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
महिला के बेटे ने बताया कि तबीयत खराब होने पर मां को एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती करवाया था। डाक्टर राउंड के दौरान अन्य तीमारदारों के साथ उसे भी बाहर कर दिया गया। इसी दौरान उनकी मां उसे खोजती हुई अस्पताल से बाहर आ गई, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
देवरा के होठ कटे हुए हैं और उसे नेपाली भाषा के अलावा कोई अन्य भाषा का ज्ञान नहीं है। रामकोट स्थित सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल के पास रहने वाले देवरा के परिवार वालों ने तमाम स्थानों पर उसे ढूंढने के बाद एसएमजीएस पुलिस चौकी में उसके लापता होने की सूचना दर्ज करवाई।
विज्ञापन
कुछ लोगों का कहना है कि उक्त महिला को किसी मेटाडोर पर चढ़ाया गया था, लेकिन उसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं है।