{"_id":"7e98395bbf53731160a9f6098d8b6d21","slug":"mysterious-death-of-vdc-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीसी सदस्य की रहस्यमय मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीसी सदस्य की रहस्यमय मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Wed, 03 Sep 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
लाटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव चप्पड़ में वीडीसी सदस्य की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि वीडीसी सदस्य दर्शन कुमार (32) का शव उसके घर में ही लटका मिला।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक वीडीसी सदस्य का शव उसके घर से बरामद कर लिया गया है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उसके परिवार वालों ने शव को उतार लिया था।
विज्ञापन
लाटी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी एजाज मिर्जा ने बताया कि उन्होंने दर्शन कुमार के शव का पोस्टमार्टम लाटी पीएचसी में करवाया उसे परिवार वालों को सौंप दिया। फिलहाल इस मामले में धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन