फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: mystery of the death of the prisoner in Ambafla jail remains intact

अंबफला जेल में कैदी की मौत का रहस्य बरकरार, परिजन बोले-मौत के एक दिन बाद दी गई जानकारी

Sun, 20 Oct 2019 12:31 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 20 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jammu: mystery of the death of the prisoner in Ambafla jail remains intact
सांकेतिक तस्वीर
अंबफला जेल में कैदी की मौत मामले पर से पर्दा नहीं उठ पाया है। परिजनों का आरोप है कि कैदी प्रवीण शर्मा की मौत की खबर उन्हें 15 अक्तूबर को दी गई जबकि उसकी मौत 14 अक्तूबर को शाम तीन बजे हुई थी। अब परिजनों ने निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


बहन रितू के अनुसार 14 अक्तूबर को दोपहर एक बजे उसका बड़ा भाई प्रवीण से जेल में मिला था। तीन बजे उसकी मौत हो जाती है। इस पर संशय है। पुलिस अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में भी पुलिस तीन से चार माह का समय बता रही है। 
विज्ञापन


मृतक की मां कैलाश, भाभी रजनी ने कहा कि मौत के मामलों से पर्दाफाश होना चाहिए। जेल प्रशासन और पुलिस ने जेल में मौत होने की जानकारी भी एक दिन बाद दी। प्रवीण शर्मा की मौत 14 अक्तूबर को हुई थी। उन्हें एक दिन बाद बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन उन्हें मृतक द्वारा ड्रामा करने का हवाला देता रहा। उसका चेकअप नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि भाई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसे लेकर स्थित स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि जल्द से जल्द मौत के कारणों का खुलासा किया जाए। 

निष्पक्ष जांच होगी
एसएसपी तजेंद्र सिंह ने कहा कि कैदी मौत मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed