{"_id":"56e3bca04f1c1b043d8b4568","slug":"j-k-government-will-decide-protocol-on-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती दुर्घटनाओं पर सरकार तय करेगी प्रोटोकाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बढ़ती दुर्घटनाओं पर सरकार तय करेगी प्रोटोकाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:22 PM IST
सार
- दुर्घटना वाले ब्लैक स्पाट को चिह्नित करने के लिए कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
- सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पर रोड सेफ्टी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
विस्तार
हाइवे तथा अन्य स्थानों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रियासत की सरकार प्रोटोकाल तय करेगी। इसके तहत दुर्घटना वाले ब्लैक स्पाट को चिह्नित करने के लिए कैलेंडर तैयार किया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार कैलेंडर में न केवल ब्लैक स्पाट को चिह्नित करने का प्रावधान होगा बल्कि दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाना होगा जिसकी वजह से विशेष स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए समाधान भी ढूंढ़ना है। इस पूरी प्रक्रिया में कितना खर्च होगा, इसका आकलन भी करना है। इसके साथ ही परियोजनाओं में सुधार का भी जिक्र होना चाहिए।
विज्ञापन
कैलेंडर में अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करने को कहा गया है ताकि सभी काम समय पर पूरे हों। आदेश में यह भी कहा गया कि पूरे राज्य के लिए ब्लैक स्पाट की परिभाषा को भी अंतिम रूप दिया जाना है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पर रोड सेफ्टी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
विज्ञापन