{"_id":"74f7fda9276ca59b9e97672aae37f768","slug":"crime-news-from-naushera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान से शव लाकर करवाया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान से शव लाकर करवाया पोस्टमार्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव को शक के आधार पर श्मशान घाट से उपजिला अस्पताल नौशेरा में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। उपजिला अस्पताल नौशेरा पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिवारवालों को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नौशेरा का निवासी सुनील कुमार शर्मा मीरा साहिब जम्मू में पिछले कई साल से एमईएस में यूडीसी के पद पर कार्यरत था। सुनील की मौत होने पर उसके शव को नौशेरा लाया गया।
विज्ञापन
मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। वहीं मृतक के शरीर पर जगह जगह निशान व जख्म पाए गए। इसके बाद संस्कार करते वक्त रिश्तेदारों व शहर के लोगों ने शव की अंत्येष्टि नहीं होने दी और शक के आधार पर कहा गया कि सुनील को बेरहमी से मारा गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहले एसडीएम हरबंस लाल शर्मा, एसडीपीओ, थाना प्रभारी ने जनता की बात सुनकर शव को शक के आधार पर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया और शनिवार को डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया और पुलिस द्वारा शव को परिवार को सौंपा गया।