{"_id":"e53d794aa53b8bc737a5a5fb372ae299","slug":"businessman-on-six-days-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने वाला दुकानदार छह दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली चलाने वाला दुकानदार छह दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के छन्नी हिम्मत क्षेत्र में तीन दिन पहले भूमि विवाद मेंगोली चलाने वाले आरोपी दुकानदार को पुलिस ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। उधर, गोली लगने से जख्मी कपिल गुप्ता (30) की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 26 अक्तूबर को छन्नी हिम्मत क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया था। तब सेक्टर तीन में रहने वाले प्रवीण सिंह ने गुस्से में रिवाल्वर से कपिल पर गोली चला दी। गोली कपिल की जांघ में लगी थी, जिस कारण वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोग पहुंचे, तो प्रवीण घटनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो कपिल को जीएमसी में भर्ती करवाया। वहीं एसडीपीओ (ईस्ट) रफीक मन्हास और एसएचओ एजाज वानी ने टीम गठित कर आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई। आरोपी को कछह दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया है। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन