फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   burnt person in Shed

फारेस्ट विभाग के शेड में जिंदा जला व्यक्ति

Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
burnt person in Shed
शेड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
तालाब तिल्लो स्थित फारेस्ट विभाग के एक शेड में शनिवार रात साढ़े आठ बजे अचानक आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह शेड की ओर भागे। उन्होंने देखा कि आग की लपटों से कोई चीज हिलती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने व्यक्ति को जलते देखा तो उसे बाहर निकालने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन आग की लपटों के कारण वह उस तक नहीं पहुंच पाया। शेड के अंदर उपस्थित शख्स की आग की तेज लपटों में फंसने से मौत हो गई। घटना ओल्ड ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर के पास की है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटेे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर के बाद जब आग लपटे पानी की बौछार से शांत हुई तो अंदर देखा कि व्यक्ति बुरी तरह से जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तालाब तिल्लो में फारेस्ट विभाग का एक बहुत ही पुराना शेड था। टीनों और लकड़ी से पटा यह शेड संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी तो नजदीक फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कर दिया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग शांत होने के बाद पुलिस ने शेड की जांच की तो उसमें एक जले व्यक्ति का शव मिला। शव बुरी तरह जल चुका होने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा था कि शव महिला का है या पुरुष का। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरने वाला भीख मांगता था और उसे शेड के आसपास पहले भी देखा गया था।


तालाब तिल्लो चौकी इंचार्ज राहुल महाजन के मुताबिक आग की घटना के दौरान शेड के अंदर से जला हुआ शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। फारेस्ट विभाग से संपर्क किया गया है और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed