{"_id":"58a82e4f4f1c1b815fd84ba9","slug":"boy-found-dead-in-suspecious-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 18 Feb 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
युवक का शव
- फोटो : डेमो फोटो
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव एमएलए हास्टल के करीब शुक्रवार दोपहर में मिला। पुलिस ने शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त हास्टल के करीब एक अधेड़ व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा था।
विज्ञापन
इसपर आसपास से गुजरने वालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चेक किया तो वह मृत मिला। इसपर जीएमसी से वैन बुलाकर उसे शवगृह पहुंचाया गया। फिलहाल शव को पहचान के लिए जीएमसी शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन