{"_id":"6aec3d4310200340a8048a8b","slug":"he-had-dinner-with-his-family-in-barabanki-then-went-to-his-room-and-shot-himself-with-his-licensed-gun-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: परिवार के साथ खाना खाया, कमरे में जाकर अभाहि महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: परिवार के साथ खाना खाया, कमरे में जाकर अभाहि महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर दी जान
Thu, 05 Nov 2026 01:55 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:55 PM IST
सार
बाराबंकी में 38 वर्षीय युवक ने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद आधी रात को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह पिछले कई महीनों से मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
अनुपम कुमार सिंह उर्फ राजन की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बुधवार देर रात अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पास में ही बंदूक पड़ी हुई थी। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अलादासपुर मजरे चौरी अलादासपुर गांव की है। यहां के निवासी अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ राजन (38) ने अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, अनुपम पिछले कई महीनों से मानसिक अवसाद से परेशान थे।
विज्ञापन
बुधवार रात उन्होंने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात करीब 3 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो अनुपम जमीन पर पड़े मिले। उनकी बाईं छाती में गोली लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।