Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj double murder Couple brutally murdered child in critical condition killers entered via the roof

कन्नौज डबल मर्डर: दंपती की नृशंस हत्या, मासूम की हालत गंभीर, छत के रास्ते घुसे थे कातिल, CCTV खंगाल रही पुलिस

Thu, 05 Nov 2026 11:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Nov 2026 11:43 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कस्बे में पुलिस चौकी के पीछे स्थित बंद सरकारी अस्पताल (परिसर में रहने वाले दिव्यांग दंपती की बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके एक वर्षीय मासूम बेटे पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार सुबह दरवाजा न खुलने पर भतीजे ने छत से कूदकर ताला खोला, जिसके बाद वारदात का पता चला।

विज्ञापन
Kannauj double murder Couple brutally murdered child in critical condition killers entered via the roof
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के पीछे बंद सरकारी अस्पताल परिसर में रहने वाले दंपती की बुधवार रात कुछ लोगों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके एक वर्षीय मासूम बच्चे को मरणासन्न कर दिया। सुबह साढ़े नौ बजे तक आवास का गेट न खुलने पर रिश्तेदारों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद भतीजे ने छत से अंदर कूदकर दरवाजे का ताला खोला, तो दंपती की हत्या का पता चला।

विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पश्चिमी गेट के पास बने आवास में दिव्यांग संजीव कुमार उर्फ नन्हे लला (32) पत्नी सुधा (26) और एक वर्षीय बच्चे पान्या के साथ रहते थे। बताया जाता है कि बुधवार रात कुछ लोग छत के रास्ते आवास में दाखिल हुए और दंपती की हत्या कर दी।  हमलावरों ने मासूम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos





अंदर का दृश्य देखकर उड़ गए होश
कस्बे के अशोक नगर में रहने वाले उनके रिश्तेदार सुबह काफी देर तक दरवाजा खुलने का इंतजार करते रहे। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब साढ़े नौ बजे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो भतीजे वशिष्ठ ने छत से अंदर छलांग लगाई और दरवाजे का ताला खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। घायल मासूम को तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
उनका आठ वर्षीय बेटा कृत्यांश अशोक नगर में वशिष्ठ के पास रहकर कस्बे के निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड से कस्बे में सनसनी फैल गई। एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed