Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Unidentified vehicle hits motorcycle headmaster on his way to attend census training dies

हमीरपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे प्रधानाध्यापक की मौत, परिजन बेहाल

Thu, 05 Nov 2026 01:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Nov 2026 01:17 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे अतरैया कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल में शिक्षकों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur Unidentified vehicle hits motorcycle headmaster on his way to attend census training dies
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के पॉलिटेक्निक में जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे बाइक सवार अतरैया के कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलने पर परिजन एवं बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। जिला मुख्यालय के रमेडी मोहल्ला निवासी रामप्रकाश निषाद (57) मौजूदा समय में अतरैया के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। इसी के चलते गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से कस्बे के पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तभी कुंडौरा नरायनपुर के मध्य संचालित आदर्श ऑटो मोबाइल  के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed