फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   भूमि विवाद में एक गिरफ्तार, छह लोग हुए थे घायल

भूमि विवाद में एक गिरफ्तार, छह लोग हुए थे घायल

विज्ञापन
भूमि विवाद में एक गिरफ्तार, छह लोग हुए थे घायल
बिश्नाह। बिश्नाह के गांव कुलवाल में भूमि विवाद के कारण छह दिन पहले 27 अप्रैल को एक परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोप सुभाष चंद से पुलिस पूछताछ कर रही है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सारे आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि 27 अप्रैल को दो भाइयों मदन लाल और सतपाल के परिवारों के बीच भूमि विवाद के कारण खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान एक भाई की ओर से दूसरे भाई के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर कुल छह लोगों को लहूलुहान कर दिया था। सभी की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया था। सतपाल के परिवार ने मदन लाल के परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मदन लाल के बेटे सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच सतपात के परिवार के कुछ सदस्यों का इलाज अभी भी जीएमसी में चल रहा है। जबकि कुछ को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed