फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नौशेरा में एलओसी के लोगों का फूटा गुस्सा

नौशेरा में एलओसी के लोगों का फूटा गुस्सा

Sun, 18 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नौशेरा में एलओसी के लोगों का फूटा गुस्सा
नौशेरा। शनिवार को नौशेरा में एलओसी क्षेत्र के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। झॉगड चौक से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने एडीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली और एडीसी सचिन देव सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नेकां नेता जलज चौधरी ने कहा कि सरकार ने एसपीओ के साथ धोखा किया है। नौशेरा एलओसी क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने नौशेरा दौरे के दौरान कहा था कि सेना की भर्ती में एलओसी से साठ प्रतिशत भर्ती की जाएगी, लेकिन एसपीओ की सूची में धोखा किया गया है। असेंबली में नौशेरा विधायक भारत माता की जय के नारे लगाते हैं, लेकिन पाकिस्तान की लगातार गोलाबारी झेलने वाले नौशेरा के लोगों की सुध नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द 10 किलोमीटर नियंत्रण रेखा के क्षेत्र को घटा कर पांच किलोमीटर करे, ताकि यहां बसे लोगों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन

नौशेरा-सुंदरबनी से कांग्रेस यूथ प्रधान रिशव शर्मा ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि वह आम जनता की समस्याएं दूर करने में नाकाम साबित हुए है। भाजपा ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, जिनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। कलसिया के आशीष चौधरी और त्रिलोक नाथ ने कहा कि नौशेरा के एलओसी क्षेत्र से सटे इलाकों के लोगों को पाकिस्तान की गोलाबारी झेलनी पड़ती है, जिसमें लोग अक्सर घायल होते रहते हैं। कई बार लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन एलओसी पर बसे लोगों को राजनीति के लिए मोहरा बनाया जा रहा है। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। यह सरकार अब भी नहीं चेतती है तो वे नेशनल हाईवे जाम करने पर मजबूर होंगे। रैली में शामिल कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद ने कहा राज्य और केंद्र सरकार ने नौशेरा में एलओसी क्षेत्र के लोगों के हकों पर डाका डाला है। नौशेरा का 80 प्रतिशत जनता सीमावर्ती क्षेत्रों में बसती है और बार-बार पाकिस्तानी गोलाबारी का शिकार होती है। उसे उसका हक मिलना ही चाहिए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अपने वादे को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed