{"_id":"5bd21307bdec22693e5a3ac4","slug":"151540494087-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का फेसबुक अकाउंट हैक किया, चेहरा लगाकर अश्लील तस्वीरें अपलोड की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का फेसबुक अकाउंट हैक किया, चेहरा लगाकर अश्लील तस्वीरें अपलोड की
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के बख्शी नगर इलाके की रहने वाली एक युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। अकाउंट पर युवती का चेहरा लगाकर अश्लील तस्वीरें अपलोड की गई हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट पर कई अश्लील तस्वीरें डाली गई हैं। अपलोड करने के बाद लगातार हैकर की तरफ से तस्वीरें डाली जा रही हैं। पुलिस के पास शिकायत पहुंचने पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस पता लगा रही है हैकर ने यह सब अपने मोबाइल से किया है या फिर किसी डेस्कटाप या लैपटाप से। पुलिस ने जम्मू कश्मीर के आईटी सेल को भी इसकी जानकारी दी है।
आईटी सेल के विशेषज्ञ इसका पता लगाने में लगे हुए हैं कि किसने अकाउंट हैक किया है। युवती से पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या उसे किसी पर शक है। ऐसे कुछ नाम पुलिस के पास आए भी हैं, जिनसे पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एक महिला डाक्टर के फेसबुक अकाउंट पर भी कोई आपत्तिजनक डाला गया था।