फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मवेशी तस्करों के ट्रक के शीशे तोड़े, फूंकने की कोशिश

मवेशी तस्करों के ट्रक के शीशे तोड़े, फूंकने की कोशिश

Thu, 04 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मवेशी तस्करों के ट्रक के शीशे तोड़े, फूंकने की कोशिश
जम्मू। केनाल रोड पुलिस चौकी के पास बुधवार को मवेशी तस्करों पर लोगों ने हमला कर दिया। ट्रक के शीशे तोड़कर उसे जलाने का भी प्रयास किया। इससे पहले की तस्करों की धुनाई होती, पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से ट्रक चालकों को लोगों से बचाया और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया। लोग इतने आक्रोशित थे कि ट्रक चालकों की पिटाई करने पर उतारू थे। पुलिस ने दो ट्रक और मवेशियों को जब्त किया है।
विज्ञापन

भगवती नगर के रहने वाले लोगों ने दो से तीन ट्रकों में मवेशियों के होने की आशंका पर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब यह ट्रक केनाल रोड पुलिस चौकी के पास से थोड़ा सा आगे पहुंचे तो लोगों ने इनको रोक लिया। जब इनके भीतर देखा गया तो मवेशी लदे हुए थे। इससे पहले लोग तस्करों को पीटते। तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई। यदि पुलिस मौके पर न पहुंचती तो लोग तस्करों की जमकर पिटाई करते। विवाद बढ़ सकता था। लोगों ने इसके बाद सड़क बंद कर दी और ट्रक में तोड़फोड़ की। प्रदर्शन किया कि पुलिस की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। कुछ लोगों ने ट्रक को जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


अज्ञात जगह ले गए
पुलिस की तरफ से ट्रकों को किसी अज्ञात जगह ले जाया गया है। दो से तीन ट्रकों के होने की जानकारी है, जिसमें 20 से 30 मवेशी हैं। पुलिस जांच कर रही है कि मवेशी ले जाने वाले के पास अनुमति थी या नहीं। देर शाम को लोगों ने प्रदर्शन भी किया। भगवती नगर के चौथे पुल के पास भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कई बार हो चुका विवाद
शहर के फ्लाईओवर, बाग-ए-बाहु इलाके, नगरोटा, उधमपुर में भी पशु तस्करी को लेकर पहले विवाद हो चुका है। मवेशी तस्करों को हिंदु संगठनों और आम लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। इसके बावजूद मवेशी तस्करी की घटनाएं हो रही हैं। जम्मू के कई इलाकों से मवेशियों की तस्करी कर उन्हें कश्मीर ले जाया जाता है। कई बार देखा गया है कि कई पुलिस चौकियों और नाकों से गुजर कर मवेशी तस्कर काफी दूर तक पहुंच जाते हैं, लेकिन इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed