सोपोर से अपहृत भाजपा नेता को 11 घंटे बाद छोड़ा, घर के बाहर से अज्ञात बंदूकधारियों ने उठाया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई और पिता की हत्या के ठीक एक सप्ताह बाद बुधवार को बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके से अपहृत भाजपा नेता मेहराजुद्दीन मल्ला घटना को लगभग 11 घंटे बाद अपराधियों ने छोड़ दिया। मेहराजुद्दीन वाटरगाम नगर पालिका के उपाध्यक्ष भी हैं। बुधवार सुबह घर के बाहर से उनका अपहरण किया गया था। फिलहाल पुलिस भाजपा नेता से पूछताछ कर रही है। अभी तक घटना की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस जिला सोपोर के राफियाबाद इलाके में रहने वाले भाजपा नेता मेहराजुद्दीन बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से निकले थे। उसी समय एक सेंट्रो कार से आए अज्ञात बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और अपहृत की तलाश शुरू कर दी। रात लगभग 8 बजे वह खुद ही घर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही घर पर तैनात पुलिस उन्हें थाने ले आई। जहां उनसे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना को किसने अंजाम दिया और वह कैसे छूटे। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है घटना के पीछे किसी आतंकी गुट का हाथ तो नहीं है।
पिछले सप्ताह आठ जुलाई को आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम अहमद बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई उमर बारी की हत्या कर दी थी। पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान पर एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने के लिए कल होगी जनसुनवाई, इस परियोजना से तबाह होगा पाक
भाजपाइयों के हौसले नहीं टूटेंगे
पार्टी के कश्मीर प्रभारी विबोध गुप्ता ने कहा कि घाटी में भाजपा की बढ़ रही पकड़ के चलते अलगाववादियों और आतंकियों में बौखलाहट है। इसके चलते ही वह ऐसी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी वारदातें घाटी में भाजपाइयों के हौसले कम नहीं कर सकती हैं।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से
तिहरे हत्याकांड के बाद दो भाजपा नेता दे चुके हैं इस्तीफा
तिहरे हत्याकांड के बाद आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन (टीयूएम) की तरफ से कुछ स्थानों पर पोस्टर लगाकर लोगों से भाजपा से दूरी बनाने के लिए कहा था। इसके बाद शनिवार को बारामुला भाजयुमो अध्यक्ष मारूफ भट ने फेसबुक पर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। कुपवाड़ा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ अहमद ने भी पार्टी छोड़ दी। दोनों नेताओं ने इस्तीफों की वजह खुद की अनदेखी बताई है। हालांकि माना जा रहा है कि आतंकियों के फरमान के कारण ही इन्होंने पार्टी से किनारा किया है।
मेहराजुद्दीन की खोज में सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। हम पता लगा रहे है कि घटना में कौन शामिल हैं और किसने इसे अंजाम दिया।
- जावेद इकबाल, एसएसपी, सोपोर