सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह गोविंद सिंह डोटसरा को नया प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके साथ ही पायलट समर्थक मंत्रियों को भी हटाया गया है। जिनमें विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा भी शामिल हैं। इससे पहले कई दिनों से कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट को मनाने की कोशिश कर रही थी। वहीं आज हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 102 विधायक शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से सचिन पायलट को पार्टी से निकालने पर अपनी सहमति जताई।
2 of 7
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान की आठ करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की। भाजपा धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।
3 of 7
सचिन पायलट
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट भ्रमित होकर भाजपा के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार को गिराने में लग गए। पिछले 72 घंटे से कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट और अन्य नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की। कांग्रेस की तरफ से लगातार पायलट को मनाने की कोशिशें की गईं लेकिन उन्होंने हर बात को नकारा।
4 of 7
सचिन पायलट, उमर अब्दुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजस्थान सरकार में चल रहे सियासी संकट को जम्मू-कश्मीर के लोग भी खास दिलचस्पी से देख रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ सियासी तनातनी में उलझे सचिन पायलट जम्मू-कश्मीर के दिग्गज राजनीतिक परिवार के दामाद हैं। सचिन की पत्नी सारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।
5 of 7
सचिन पायलट
- फोटो : सोशल मीडिया
राजनीतिक हलकों में राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर हालांकि जम्मू-कश्मीर के सियासी मायने तो नहीं निकाले जा सकते, लेकिन ट्विटर से लेकर फेसबुक तक यूजर अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।