फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bus news

Udhampur News: डुडु-घार कटयास बस सेवा बंद, ग्रामीणों के लिए सफर बना चुनौती

Sat, 01 Feb 2025 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
bus news
रामनगर। तहसील डुडु के घार कटयास इलाके में यात्री बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग
स्थानीय ग्रामीणों योगराज, बोधराज, कृष्ण लाल, हंसराज, नरेश लालहाल, मोटू, और जीवन लाल सहित अन्य ने बताया कि डुडु से घार कटयास के बीच की यात्री बस सेवा पिछले एक साल से बंद है। यह सेवा 2023 में उधमपुर से सुबह 10 बजे चलकर घार कटयास तक जाती थी और शाम 5 बजे वहां पहुंचती थी। मगर 2024 के बाद से यह सेवा बंद हो गई है, जिससे घार, कटयास, चिल, सेंथ और लूप गांव के 600 से अधिक लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी वाहनों की मनमानी
ग्रामीणों का कहना है कि निजी वाहन चालकों की मनमानी के कारण स्थिति और खराब हो गई है। जब ग्रामीणों ने बस चालकों से आगे के छह किलोमीटर का सफर तय करने के लिए कहा, तो उन्हें मना कर दिया गया। नतीजतन, ग्रामीणों को पैदल यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे एक घंटे से अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से अपील
ग्रामीणों ने परिवहन विभाग और जिला आयुक्त से इस समस्या पर ध्यान देने और जल्द से जल्द यात्री बस सेवा बहाल करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह बस सेवा उनके दैनिक जीवन की जरूरत है, और इसे चालू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

डुडु से घार कटयास यात्री बस सेवा बंद होने से रात के समय कई यात्री दर-बदर हो रहे हैं। संबंधित विभाग को इस और ध्यान देना चाहिए और जल्द ही यात्री बस सेवा बहाल करना चाहिए।
योगराज ठाकुर, स्थानीय निवासी
एक साल से बंद पड़ी यात्री बस सेवा के कारण पांच गांव के ग्रामीणों को कठिनाइयां आ रही हैं। यात्री बस न होने से यात्री पैदल ही गंतव्य की ओर रुख करते हैं। परिवहन विभाग को जल्द ही बस सेवा बहाल करके लोगों की परेशानियां दूर करनी चाहिए।
मोंटू, स्थानीय निवासी

बस सेवा बंद होने से यात्री डुडु से निजी वाहन कर मंजिल की तरफ रुख करते हैं। कई बार निजी वाहन न मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग को यात्री बस सेवा बहाल करना चाहिए।नरेश ललहाल, स्थानीय निवासी

यात्री बस सेवा बंद होने से गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसको पालकी में उठाकर डुडु तक पहुंचाना पड़ता है। विभाग को जल्द ही लोगों की मांग पूरी कर दोबारा यात्री बस सेवा बहाल करनी चाहिए।
जीवन लाल, स्थानीय निवासी
कोट

मुझे समस्या के बारे में जानकारी मिल गई है। जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।

जुगल किशोर, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed