{"_id":"31-34380","slug":"Udhampur-34380-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक संगठनों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक संगठनों ने जताया रोष
Udhampur
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सीईओ कार्यालय उधमपुर में अटैच किये गए हायर सेकेंडरी स्कूल सुद्धमहादेव के प्रिंसिपल को वापस स्कूल में नियुक्त करने की मांग को लेकर सोमवार सुबह चिनैनी तहसील के विभिन्न राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने एकजुट होकर डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मांग की कि जल्द से जल्द प्रिंसिपल को स्कूल में नियुक्त कर स्थिति सुधारी जाए।
सुबह करीब 11 बजे विभिन्न राजनीतिक संगठनों के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान के भाजपा के दीनानाथ भगत, पीडीपी के कुलदीप मन्हास, पैंथर्स पार्टी के रामपाल, नेशनल कांफ्रेंस के लाल चंद मुसाफिर आदि ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत प्रिंसिपल को सीईओ आफिस में अटैच किया गया है। प्रिंसिपल के कार्यकाल में आठवीं, दसवीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सुधार हुआ है। कुछ लोगों ने प्रिंसिपल पर झूठे आरोप लगाकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया है।
झूठी शिकायत पर कार्रवाई करने से पहले प्रशासन और सीईओ को इस बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए थी। उनकी जिला प्रशासन और सीईओ से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेकर प्रिंसिपल को स्कूल में नियुक्त किया जाए।