फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Parkash Parv, Programme Organised in Gurudwara

Srinagar News: श्रीनगर सहित सभी गुरुद्वारों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया प्रकाश पर्व

विज्ञापन
Srinagar, Parkash Parv, Programme Organised in Gurudwara
श्रीनगर के गुरुद्वारा छठी पातशाही में अरदास करते श्रद्धालु। संवाद
- रागी जत्थों ने शबद कीर्तन का गायन कर संगत को किया निहाल, लंगर लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व सोमवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीनगर सहित कश्मीर के सभी गुरुद्वारे गुरबाणी के पाठ और शबद-कीर्तन से गूंजते रहे। इस दौरान लंगर भी लगाए गए। गुरु साहिब की शिक्षाओं के बारे में बताया गया और उनपर चलने की सीख दी गई। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों को विशेष तौर पर सजाया गया था।
श्रीनगर के गुरुद्वारा छठी पातशाही को भव्य रूप में सजाया गया था। सोमवार को यहां पर बड़ा आयोजन हुआ। श्रीनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर अलसुबह श्रीनगर के स्थानीय गुरुद्वारों में पाठ आयोजित किया गया। उसके बाद गुरुद्वारा छठी पातशाही में अरदास हुई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब में लंगर लगाया गया जो दोपहर तक चलता रहा।
विज्ञापन

पुलवामा के त्राल में स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन हुआ। अरदास और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के बाद लंगर लगाया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बारामुला के गुरुद्वारा साहिअ छठी पादशाही में भी भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोपियां गुरुद्वारे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अरदास और शबद कीर्तन किया गया। जिले भर से सिख श्रद्धालु बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी के लिए अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed