फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ED attached kashmir Separatist leader Shabir Shah house under anti money laundering law in Srinagar

श्रीनगर: अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की संपत्ति कुर्क, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई

Fri, 04 Nov 2022 12:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 12:24 PM IST
सार

कश्मीर घाटी के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया है।

विज्ञापन
ED attached kashmir Separatist leader Shabir Shah house under anti money laundering law in Srinagar
श्रीनगर स्थित अलगाववादी नेता शब्बीर शाह का आवास जिसे ईडी ने अटैच कर दिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कश्मीर घाटी के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की 21.80 लाख रुपये की संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया है।
विज्ञापन


ईडी के अनुसार, उन्हें जांच में पता चला कि शब्बीर शाह घाटी में पथराव और अन्य विध्वंसक गतिविधियों के माध्यम से कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। शाह ने आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) सहित अन्य पाकिस्तानी संगठनों से धन भी हासिल किया।
विज्ञापन


शब्बीर अहमद शाह और लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद के नाम पर चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले और अन्य आईपीसी और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस मामले में मई 2017 में प्रवर्तन निदेशालय ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed