फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Bloody clashes in two student groups

राजोरी में दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष

Wed, 07 Sep 2016 12:05 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/जम्मू
रवि वर्मा, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 07 Sep 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
Bloody clashes in two student groups
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : Amar Ujala
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी में रविवार रात नौ बजे बीटेक और पालिटेक्निक के छात्रों में झड़प हो गई।
विज्ञापन


दोनों गुटों के छात्रों में हुई खूनी हिंसा के बाद चार घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीटेक और पालिटेक्निक के छात्रों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।

इसके बाद दोनों पाठ्यक्रमों के छात्रों ने अपने अपने हास्टल से और छात्रों को बुला लिया। दोनों गुटों के छात्र सबरंग स्क्योर पर इकट्ठा हुए और लोहे की राड से एक दूसरे पर हमला करने लगे। दोनों गुटों में मुख्य तौर पर घाटी और पुंछ के स्थानीय छात्र थे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी परिसर में शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे वार्डन ने बवाल होता देख यूनिवर्सिटी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज दानिश डार ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  जिला अस्पताल के डाक्टर के अनुसार पालिटेक्निक थर्ड सेमेस्टर के एक छात्र को गहरी चोटें आई है। बाकी तीन छात्रों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed