{"_id":"638a527887ef5920b86069a6","slug":"kathua-kathua-news-jmu273589818","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रैली निकाल कर एड्स के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रैली निकाल कर एड्स के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर लखनपुर जोन के सरकारी मिडिल स्कूल धन्ना द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्कूल के मार्गदर्शन एवं परामर्श इकाई के प्रभारी कमल खजूरिया के नेतृत्व में निकाली गई रैली के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव के लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया।
स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली को प्रभारी हेडमास्टर लक्ष्मीकांत ने झंडी देकर रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने गांव का चक्कर लगाते हुए विभिन्न प्रकार के नारों ‘एड्स को भगाना है, देश को बचाना है’, ‘एड्स दिवस का यही नारा, एड्स मुक्त हो देश हमारा’ आओ मिलकर कसम ये खाए, एड्स को हम सब जड़ से मिटाएं’ आदि के माध्यम से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक एवं शिक्षित किया। इस मौके पर कमल खजूरिया ने कहा एड्स का पूर्ण रूप से उपचार अभी तक संभव नहीं हो सका है। इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर लक्ष्मी कांत ने कहा कि अध्यापकों का काम केवल बच्चों को पढ़ाना ही नहीं है बल्कि समाज को भी विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करना है। रैली के दौरान अध्यापिका ज्योति चौधरी और अनीता देवी ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य है कि विश्व के लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है, ताकि इस लाइलाज बीमारी को दुनिया से खत्म किया जा सके।