फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drunker beaten his wife and mother

नशे में धुत युवक ने पत्नी और मां को पीटा

Sun, 06 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
drunker beaten his wife and mother
demo pic - फोटो : demo pic

रैंबल थाना क्षेत्र के सप्लाई मोड़ इलाके में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में पत्नी, मां और बेटे से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया है। मारपीट होने पर उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचाराधीन पूनम देवी ने कहा कि उसका परिवार सप्लाई मोड़ में रहता है। उसने कहा कि उसका पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता है। शनिवार को भी उसने मारपीट शुरू कर दी। पूनम के अनुसार जब सास ने बीच बचाव करना चाहा, तो उन्हें भी पीटने लगा।
विज्ञापन


बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला का कहना था कि उसके पति ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में रैंबल थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट करने की जानकारी मिली है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed