फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Ground Report : Indian against China

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: देश के हर कोने से उठी चीन के बहिष्कार की आवाज

Wed, 17 Jun 2020 06:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2020 06:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में चीन को सबक सिखाए जाने की मांग व चीनी वस्तुओं का बहिष्कार
  • लखनऊ में व्यापारियों ने चीन के प्रोडक्ट पटक-पटककर तोड़ दिए
  • बिजनौर जिले में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका गया पुतला
  • धर्मनगरी काशी में चीनी झंडा और शी जिनपिंग का पुतला जलाया गया
  • गोरखपुर में पूर्व सैनिकों ने कहा- चीन को सबक सिखाने का वक्त आ गया
  • आगरा में सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश 
  • कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल नेे चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला
उत्तराखंड में व्यापारियों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का किया एलान 
पंजाब में गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत पर दिखा आक्रोश
हिमाचल प्रदेश में तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ विरोध जताया
जम्मू-कश्मीर में लोग बोले- मोदी जी, अब नासूर का इलाज जरूरी

विज्ञापन
Amar Ujala Ground Report : Indian against China
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना की ओर से की गई नापाक हरकत से देश में आक्रोश है। 20 जवानों की शहादत ने एक ओर देश को झकझोर कर रख दिया हो तो वहीं लोगों का कहना है कि अब वो समय आ गया है जब चीन को सबक सिखाना चाहिए। इसी के साथ देश में चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार भी शूरू हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक चीन को सबक सिखाने की मांग हो रही है। चीन को लेकर देश में जगह जगह हो रहे प्रदर्शनों पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट...

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश: चीन के खिलाफ आक्रोश, विहिप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, जमकर नारेबाजी
चीन के खिलाफ पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में बुधवार को जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला भी फूंका। और पढ़ें...

विज्ञापन


लखनऊजवानों की शहादत से उबला लोगों का गुस्सा, चीनी झंडे जलाए और चीनी प्रोडक्ट तोड़े
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत व चीन के जवानों की झड़प में 20 जवानों की शहादत पर देश भर में लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है। लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर व चीनी झंडे को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की है कि केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से चीनी सामान के आयात पर रोक लगाए। लखनऊ में व्यापारियों ने चीन के प्रोडक्ट भी पटककर तोड़ दिए। और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी: देश के जवानों की शहादत पर देशभर में गुस्सा, चीनी झंडा और राष्ट्रपति का पुतला जलाया
लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में भारत के सीओ रैंक के एक अधिकारी 20 जवानों के शहीद पर पूरे देश के लोग गुस्से में है। इस घटना के बाद से लोगों में चीन को लेकर आक्रोश है। देश के विभिन्न शहरों में लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए। और पढ़ें...

Amar Ujala Ground Report : Indian against China
जवानों की शहादत से उबला लोगों का गुस्सा - फोटो : amar ujala

गोरखपुर: सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कहा- चीनी सेना का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं भारतीय जवान
भारत-चीन सीमा के गलवां घाटी में सोमवार-मंगलवार को हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहादत के बाद पूरा देश गुस्से में है। ऐसे में गोरखपुर में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का समय बताते हुए भारतीय पूर्व सैनिकों ने मजबूत सेना बताया है। और पढ़ें...

आगरा: प्रधानमंत्री सामान पर लगाएं प्रतिबंध, पुतला फूंककर जताया आक्रोश
'हिंदी चीनी भाई भाई' का नारा लगाने वाले चीन ने फिर से पीठ में खंजर घोंपा है। लद्दाख के गलवान घाटी क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई में भारत के एक कर्नल सहित बीस सैनिक शहीद हो गए। इस बात को लेकर आगरा में सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश व्याप्त है। और पढ़ें...

कानपुर: चीन की कायराना हरकत पर लोगों में गुस्सा, पोस्टर जलाए
चीन की ओर से सीमा पर हुई झड़प में भारतीय सेना के शहीद सैन्य अफसर व सैनिकों के सम्मान में व्यापारियों ने चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया। पोस्टर जलाए। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल नेे आचार्य नगर चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक नारेबाजी की। और पढ़ें...

दिल्ली-एनसीआर में चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, चीनी राष्ट्रपति के फूंके पुतले, कुछ ने तोड़ दिया व्यापारिक करार

Amar Ujala Ground Report : Indian against China
चीन के खिलाफ दिल्ली एनसीआर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भारत-चीन के बीच एलएसी पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने बुधवार को जमकर चीन के खिलाफ विरोध जताया। 45 साल बाद इस तरह की घटना और जवानों के शहीद होने से पूरा देश आहत है, इसी के विरोध में आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में तो चीनी दूतावास के बाहर कुछ प्रदर्शनकारी पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं एनसीआर के तमाम शहरों में कहीं चीनी सामान का बहिष्कार किया गया, कहीं चीनी पीएम के पुतले फूंके गए तो नोएडा में एक समाजसेवी ने चीनी कंपनी से अपना करार ही तोड़ लिया। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसे हुआ प्रदर्शन और लोगों का क्या कहना है...  और पढ़ें...

उत्तराखंड: चीन की नापाक हरकत से व्यापारियों में भी गुस्सा, कहा- नहीं बेचेंगे चाइना का सामान

Amar Ujala Ground Report : Indian against China
protest, china - फोटो : amar ujala
चीन की सेना के भारतीय सैनिकों पर हमले की घटना के बाद आम लोगों में चीन के प्रति गुस्सा भड़क उठा है। व्यापारियों में भी चीन के खिलाफ आक्रोश है। व्यापारियों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का एलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को चाइना के सामान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने में देर नहीं करनी चाहिए। साथ ही चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।  और पढ़ें...

 

पंजाब में गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत पर दिखा आक्रोश, भाजपाइयों ने जलाया चीन का पुतला

Amar Ujala Ground Report : Indian against China
सैनिकों की शहादत पर पंजाब में दिखा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

गलवां घाटी में लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से देश में आक्रोश का माहौल है। पंजाब के लोगों में भी चीन की कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ गुस्सा दिखा। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। और पढ़ें...

हरियाणा में  गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत पर दिखा आक्रोश, रेवाड़ी में व्यापारियों का प्रदर्शन
गलवां घाटी में लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से हरियाणा में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को रेवाड़ी में व्यापारियों ने बाजारों में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए भी जन जागरण अभियान चलाया। व्यापारी एवं वीर भगतसिंह युवादल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक वीरता के साथ चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।  और पढ़ें...

हिमाचल प्रदेश: मैक्लोडगंज में 'ड्रैगन' के खिलाफ गुस्सा, चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार

Amar Ujala Ground Report : Indian against China
चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन के बीच एलएसी पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय के पास तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ विरोध जताया। मंगलवार को तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने मैक्लोडगंज में चीन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के तिब्बती सदस्यों ने हाथ में बैनर लेकर तिब्बतियों, भारतीयों और पूरी दुनिया के लोगों को चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए कहा। और पढ़ें...


लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक चीन की हरकत पर आक्रोश, लोग बोले- मोदी जी, अब नासूर का इलाज जरूरी
लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना की ओर से की गई नापाक हरकत से देश में आक्रोश है। जम्मू-कश्मीर के लोगों में भी काफी रोष है। जम्मू संभाग के शक्ति नगर, लोअर शिव नगर, गांधी नगर, नगरोटा, कठुआ, सांबा आदि तमाम इलाकों में लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर और पुतले जलाकर विरोध जताया। और पढ़ें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed