{"_id":"5ee8e0ff8ebc3e42b5429d74","slug":"tibetan-people-boycott-made-in-china-after-india-china-clash-at-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज में 'ड्रैगन' के खिलाफ गुस्सा, चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज में 'ड्रैगन' के खिलाफ गुस्सा, चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार
Wed, 17 Jun 2020 12:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन के बीच एलएसी पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद मैक्लोडगंज स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय के पास तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ विरोध जताया। मंगलवार को तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने मैक्लोडगंज में चीन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के तिब्बती सदस्यों ने हाथ में बैनर लेकर तिब्बतियों, भारतीयों और पूरी दुनिया के लोगों को चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाईलामा के निवास स्थान और निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय के पास तिब्बतियों ने चीन सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। तिब्बतियों ने कोरोना के चिह्न वाला लाल रंग का एक गुब्बारा भी बनाया था। उस गुब्बारे पर मेड इन चाइना लिखा था। यानी इस गुब्बारे के जरिये साफ संदेश दिया कि कोरोना वायरस चीन से आया है जिससे पूरी दुनिया त्रस्त है।
विज्ञापन
तिब्बतियों ने मैक्लोडगंज में चीन सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। तिब्बतियों ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन से अब वह पूरी दुनिया में चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए अभियान चलाएंगे। दुनिया के 213 देशों के लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं।
विज्ञापन