फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Boycott China Products News: indian business men angry on china, said will not sale chines products

Boycott China : चीन की नापाक हरकत से व्यापारियों में भी गुस्सा, कहा- नहीं बेचेंगे चाइना का सामान

Wed, 17 Jun 2020 04:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Jun 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Boycott China Products News: indian business men angry on china, said will not sale chines products
व्यापारियों में चीन के प्रति गुस्सा - फोटो : amar ujala

चीन की सेना के भारतीय सैनिकों पर हमले की घटना के बाद आम लोगों में चीन के प्रति गुस्सा भड़क उठा है। व्यापारियों में भी चीन के खिलाफ आक्रोश है। व्यापारियों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का एलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को चाइना के सामान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने में देर नहीं करनी चाहिए। साथ ही चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार रात लद्दाख के गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर व्यापारियों की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय बाजार में चाइनीज उत्पादों की भरमार है। टेलीविजन, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, चार्जर, हेडफोन, रेफ्रीजरेटर, पंखा, कूलर, छोटे बच्चों के खिलौने, कॉस्मेटिक सामान आदि अधिकतर चाइना से ही आता है।
विज्ञापन


यहां तक कि मेडिकल का सामान भी चाइना से आयात किया जाता है। व्यापारियों ने सरकार से चाइना का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील करते हुए कहा है कि इस समय पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को चीन का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए

भारत के तनाव दूर करने के प्रयास के बावजूद चीन की ओर से की गई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को चीन का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। नगर में व्यापारियों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का निर्णय किया है। सरकार को चाइनीज सामान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
- हरीश सोनी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष बागेश्वर

चाइना की इस नापाक हरकत का हम विरोध करते हैं। सरकार को चाइना से आयात होने वाले सामान पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि चाइनीज सामान बाजार तक पहुंच ही न सके। चाइना को जवाब देने के लिए महिलाएं भी मोर्चा संभालने के लिए तैयार हैं।
- उमा दानू, व्यापारी बागेश्वर

भारत के नरम व्यवहार के बावजूद चाइना की दादागिरी निंदनीय है। भारत के तनाव कम करने के प्रयास के बावजूद चाइना ने भारतीय सेना को हिंसक झड़प के लिए मजबूर कर दिया। सरकार को चाइनीज सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
- गोविंद साह जगाती, व्यापारी बागेश्वर

सरकार को चाइना के साथ हिंसक झड़प में शहीद हमारे सैनिकों का बदला लेना चाहिए। चाइना को मुंहतोड़ जवाब देकर न्यू इंडिया की ताकत का अहसास कराना चाहिए। चाइना के उत्पादों का सभी को एकजुट होकर बहिष्कार करना चाहिए।
इंदु चौबे, व्यापारी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed