Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp said 30 missing terrorists from Reasi exfiltrated to Pak for arms training, disturb peace in india

जम्मू: 'रियासी के 30 लापता आतंकी पाकिस्तान में सक्रिय, हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आतंक फैलाने की साजिश', डीजीपी

Wed, 25 Nov 2026 02:23 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 25 Nov 2026 02:23 PM IST
सार

रियासी के 1991 से 2003 के बीच लापता हुए 30 आतंकियों के पाकिस्तान में सक्रिय होने और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़कर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने की साजिश रचने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
dgp said 30 missing terrorists from Reasi exfiltrated to Pak for arms training, disturb peace in india
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात - फोटो : बसित जरगर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से 1991 से 2003 के बीच लापता हुए 30 आतंकियों के पाकिस्तान पहुंचने और वहां से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने बुधवार को बताया कि ये आतंकी पाकिस्तान में सक्रिय हैं और हथियार, गोला-बारूद व पैसे की आपूर्ति कर क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

महोर पुलिस थाने को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि महोर और चसाना क्षेत्र के 30 आतंकी जो 1991 से 2003 के बीच लापता हुए थे भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियारों का प्रशिक्षण लेने पाकिस्तान चले गए थे। अब ये आतंकी पाकिस्तान में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) से जुड़े हुए हैं और जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए हथियार, गोला-बारूद और धन उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग क्षेत्र के युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने और कट्टरपंथ की ओर धकेलने का काम भी कर रहे हैं।

पांच आतंकियों की पहचान कर जमीन जब्त
डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2024 में महोर पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), विस्फोटक एवं इम्प्रोवाइज्ड सामग्री नियंत्रण संबंधी प्रावधानों और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए और पांच ऐसे आतंकियों की पहचान की गई, जो पाकिस्तान जाकर हथियारों और गोला-बारूद का प्रशिक्षण लेने के बाद सीमा पार से क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि ये आतंकी अपनी जमीन बेचकर आतंकवाद के लिए धन जुटा रहे थे।

पुलिस ने इन पांच आतंकियों की 27 कनाल से अधिक जमीन भी जब्त की है। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed