Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rinagar records coldest night of season; Pahalgam freezes at minus 3.6 deg C

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, माइनस 1.9 डिग्री तक लुढ़का पारा; पहलगाम में -3.6

Wed, 25 Nov 2026 01:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 25 Nov 2026 01:16 PM IST
सार

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही और पहलगाम माइनस 3.6 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा।

विज्ञापन
rinagar records coldest night of season; Pahalgam freezes at minus 3.6 deg C
श्रीनगर में एक ठंडी सुबह - फोटो : एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। श्रीनगर में मंगलवार रात इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हालांकि पहलगाम में तापमान पिछली रात के माइनस 4.6 डिग्री के मुकाबले थोड़ा बढ़ा है। इसके बावजूद घाटी के अधिकांश इलाकों में रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर तेज हो गया है। बुधवार सुबह कई इलाकों में धुंध की चादर छाई रही।

दक्षिण कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा माइनस 2 डिग्री तक गिर गया। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के अंत तक घाटी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed