फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India China Border Tension : Protest Against China in Haryana, Chinese Products

हरियाणा में जगह-जगह चीन के खिलाफ प्रदर्शन, लोगों ने सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया

Wed, 17 Jun 2020 04:50 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 17 Jun 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
India China Border Tension : Protest Against China in Haryana, Chinese Products
चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गलवां घाटी में लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से हरियाणा में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को रेवाड़ी में व्यापारियों ने बाजारों में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए भी जन जागरण अभियान चलाया। व्यापारी एवं वीर भगतसिंह युवादल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक वीरता के साथ चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन


चीन की सबसे बड़ी ताकत उसका व्यापार है और भारत के बाजार में अपने उत्पादन का बहुत बड़ा हिस्सा वो बेचता है। ऐसे में हम सभी भारतवासी चीन को आर्थिक क्षेत्र में सबक सिखाते हुए चीनी वस्तुओं का पूर्णतया बहिष्कार करते हुऐ चीन की कमर तोड़ सकते हैं। 1962 के चीन के साथ युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता का लोहा तो चीन पहले से मानता है। जहां रेजांगला पोस्ट पर हमारे रेवाड़ी के 114 वीर सैनिकों ने चीन को छठी का दूध याद दिलाया था।
विज्ञापन


आज का भारत वर्ष 65 करोड़ युवाओं का देश है जो अपने देश की आन बान शान के लिये हर मोर्चे पर चीन को धूल चटाने में सक्षम है। स्वदेशी आंदोलन में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से अंग्रेज सरकार भी हिल गई थी और उसे देश छोड़ कर जाना पड़ा। आज हम सभी भारतवासी जापान व इस्राइल से देशभक्ति की भावना सीखते हुए चीनी वस्तुओं का पूर्णतया बहिष्कार करने का संकल्प लेंगे व चीन को हर मोर्चे पर धूल चटायेंगे।इस अवसर पर वीर भगतसिंह युवा दल के उपप्रधान किशोरी लाल नंदवानी, समाजसेवी अरुण सैनी, अशोक सैनी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद: चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर जताया रोष

लद्दाख सीमा पर चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत पर रोष जताते हुए बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने भगत सिंह चौक पर रोष प्रदर्शन कर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। इस अवसर पर बजरंग दल के विकास ग्रोवर विभाग संयोजक, मोहन मित्तल, मुनीश, नीरज ,राजेश ,गौरव शर्मा, शशिकांत मराठा, परवीन मराठा ,राजेश शर्मा, संजू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 
इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक विकास ग्रोवर ने कहा कि जिस तरह चीन धोखाधड़ी करते हुए भारत के सैनिकों पर हमला किया है उससे पूरे देश में चीन के खिलाफ भारी रोष है। विकास ग्रोवर ने कहा कि हालांकि भारतीय सैनिकों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। लेकिन चीन ने जिस तरह से धोखे से वार किया है उसके लिए चीन को सबक सिखाना चाहिए । 

ग्रोवर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को भारतीय सेना को खुली छूट देकर ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए ताकि चीन जैसे देश धोखे जैसे हिमाकत ना करें। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है जिसके चलते ही चीन की धोखाधड़ी नाकाम रही है। रोष प्रदर्शन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना को सलाम किया व शहीदों को नमन भी किया ।

रोहतक: व्यापारियों ने चीनी सामान का किया बहिष्कार
भारत-चीन सीमा पर हुए विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर शहर के व्यापारियों में चीन के प्रति गुस्सा है। बुधवार को आंबेडकर चौक पर रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी के नेतृत्व में व्यापारियों ने न चीन निर्मित सामान को आग लगा दी, बल्कि सामान का बहिष्कार करने का एलान किया। 

बख्शी ने कहा कि 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के लिए जिम्मेदार चीन को सबक सिखाना जरूरी है। चीन की बनी वस्तुओं का भारत सबसे बड़ा बाजार है। यहां बाजारों में 80 प्रतिशत सामान चीन से ही आता है। जूते-चप्पल, क्राकरी, गिफ्ट आईटम्स, कपड़ा, बैग, मोबाइल आदि सभी चीजें चीन से ही आती हैं।

चीन द्वारा निर्मित वस्तुएं बाजारों में बेचने से उसे संपन्नता मिलती है। अगर इस पर रोक लगाकर स्वदेशी चीजों को प्राथमिकता दें तो चीन को करारा आर्थिक सबक मिलेगा। यहीं देश के सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसलिए चीन द्वारा की गई नापाक हरकत के विरोध में उसे सबक सिखाने के लिए हम चीनी वस्तुओं की बिक्री का बहिष्कार करते हैं। 

महेंद्रगढ़: गलवां घाटी में जवानों की शहादत पर लोगों में रोष, चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन
लद्दाख के पास गलवां घाटी में चीनी सेना से झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने पर लोगों ने आक्रोश जाहिर किया। बुधवार को राव तुलाराम चौक के दुकानदारों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने चीन में बने सामान का बहिष्कार करने और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने की शपथ ली। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहा कि चीन भारत को हमेशा आंख दिखाने की कोशिश करता रहा है। इस समय अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। चीन भारत में सालाना छह लाख करोड़ रुपये का व्यापार करता है। किसी भी देश को कमजोर करने के लिए सबसे कारगर तरीका यही है कि उस देश की निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करें। दुकानदारों ने कहा कि हम आज से किसी भी चीनी सामान को न खरीदने की शपथ लेते हैं। 

इस बारे में लोगों से भी अपील करेंगे। सभी लोग चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें। स्वेदशी वस्तु खरीद कर देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें। हमें लोकल को वोकल करने की जरूरत है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। इस अवसर पर कृष्ण कुचौली, महेंद्र कुमार, रामगोपाल, अशोक देवास, धर्मेंद्र बेरी, संजय मिस्त्री, मंजीत झगड़ौली, रवि गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। 

चरखी दादरी: झोझू कलां में फूंका चीन के प्रधानमंत्री का पुतला

गांव झोझू कलां में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू व अन्य भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बस स्टैंड के समीप विभिन्न संगठनों के लोग इकट्ठे हुए और चीन की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का विरोध किया। सामाजिक कार्यकर्ता बिशन सिंह आर्य के नेतृत्व में स्वदेशी विचार मंच, जीवन ज्योति फाउंडेशन, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने चीनी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया और चीनी सामान का बहिष्कार करने का संकल्प किया।

सोनीपत: विहिप कार्यकर्ता ने फंदे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला टांगकर जताया रोष
पूर्वी लद्दाख स्थित गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों पर चीन के हमले के विरोध में विहिप ने बुधवार को सुभाष चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फांसी के फंदे पर टांगकर रोष व्याप्त किया। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आदित्य रोहिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले चीनी सैन्य अधिकारी हमारे देश के अधिकारियों के साथ फ्लैग मीटिंग करते हैं। इसके बाद वह हमारी सेना पर हमला करते हैं। 

उन्होंने कहा कि चीन का यह रवैया आज भी नहीं बदला है। ऐसे में अब सरकार को चीनी व्यापार बंद कर देना चाहिए। जिससे चीन आर्थिक रूप से कमजोर हो जाए और दोबारा से ऐसी कायराना हरकत करने से पहले कई बार सोचें। इस दौरान सुभाष गुप्ता, विकास मंगला, लाजपत व विनोद गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed