अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: देश के हर कोने से उठी चीन के बहिष्कार की आवाज
उत्तर प्रदेश में चीन को सबक सिखाए जाने की मांग व चीनी वस्तुओं का बहिष्कार
- लखनऊ में व्यापारियों ने चीन के प्रोडक्ट पटक-पटककर तोड़ दिए
- बिजनौर जिले में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका गया पुतला
- धर्मनगरी काशी में चीनी झंडा और शी जिनपिंग का पुतला जलाया गया
- गोरखपुर में पूर्व सैनिकों ने कहा- चीन को सबक सिखाने का वक्त आ गया
- आगरा में सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश
- कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल नेे चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला
उत्तराखंड में व्यापारियों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का किया एलान
पंजाब में गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत पर दिखा आक्रोश
हिमाचल प्रदेश में तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ विरोध जताया
जम्मू-कश्मीर में लोग बोले- मोदी जी, अब नासूर का इलाज जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना की ओर से की गई नापाक हरकत से देश में आक्रोश है। 20 जवानों की शहादत ने एक ओर देश को झकझोर कर रख दिया हो तो वहीं लोगों का कहना है कि अब वो समय आ गया है जब चीन को सबक सिखाना चाहिए। इसी के साथ देश में चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार भी शूरू हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक चीन को सबक सिखाने की मांग हो रही है। चीन को लेकर देश में जगह जगह हो रहे प्रदर्शनों पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट...
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: चीन के खिलाफ आक्रोश, विहिप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, जमकर नारेबाजी
चीन के खिलाफ पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में बुधवार को जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला भी फूंका। और पढ़ें...
लखनऊ: जवानों की शहादत से उबला लोगों का गुस्सा, चीनी झंडे जलाए और चीनी प्रोडक्ट तोड़े
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत व चीन के जवानों की झड़प में 20 जवानों की शहादत पर देश भर में लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है। लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर व चीनी झंडे को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की है कि केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से चीनी सामान के आयात पर रोक लगाए। लखनऊ में व्यापारियों ने चीन के प्रोडक्ट भी पटककर तोड़ दिए। और पढ़ें...
वाराणसी: देश के जवानों की शहादत पर देशभर में गुस्सा, चीनी झंडा और राष्ट्रपति का पुतला जलाया
लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में भारत के सीओ रैंक के एक अधिकारी 20 जवानों के शहीद पर पूरे देश के लोग गुस्से में है। इस घटना के बाद से लोगों में चीन को लेकर आक्रोश है। देश के विभिन्न शहरों में लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए। और पढ़ें...
गोरखपुर: सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कहा- चीनी सेना का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं भारतीय जवान
भारत-चीन सीमा के गलवां घाटी में सोमवार-मंगलवार को हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहादत के बाद पूरा देश गुस्से में है। ऐसे में गोरखपुर में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का समय बताते हुए भारतीय पूर्व सैनिकों ने मजबूत सेना बताया है। और पढ़ें...
आगरा: प्रधानमंत्री सामान पर लगाएं प्रतिबंध, पुतला फूंककर जताया आक्रोश
'हिंदी चीनी भाई भाई' का नारा लगाने वाले चीन ने फिर से पीठ में खंजर घोंपा है। लद्दाख के गलवान घाटी क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई में भारत के एक कर्नल सहित बीस सैनिक शहीद हो गए। इस बात को लेकर आगरा में सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश व्याप्त है। और पढ़ें...
कानपुर: चीन की कायराना हरकत पर लोगों में गुस्सा, पोस्टर जलाए
चीन की ओर से सीमा पर हुई झड़प में भारतीय सेना के शहीद सैन्य अफसर व सैनिकों के सम्मान में व्यापारियों ने चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया। पोस्टर जलाए। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल नेे आचार्य नगर चौराहा पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक नारेबाजी की। और पढ़ें...
दिल्ली-एनसीआर में चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, चीनी राष्ट्रपति के फूंके पुतले, कुछ ने तोड़ दिया व्यापारिक करार
भारत-चीन के बीच एलएसी पर गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने बुधवार को जमकर चीन के खिलाफ विरोध जताया। 45 साल बाद इस तरह की घटना और जवानों के शहीद होने से पूरा देश आहत है, इसी के विरोध में आज पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में तो चीनी दूतावास के बाहर कुछ प्रदर्शनकारी पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं एनसीआर के तमाम शहरों में कहीं चीनी सामान का बहिष्कार किया गया, कहीं चीनी पीएम के पुतले फूंके गए तो नोएडा में एक समाजसेवी ने चीनी कंपनी से अपना करार ही तोड़ लिया। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसे हुआ प्रदर्शन और लोगों का क्या कहना है... और पढ़ें...
उत्तराखंड: चीन की नापाक हरकत से व्यापारियों में भी गुस्सा, कहा- नहीं बेचेंगे चाइना का सामान
पंजाब में गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत पर दिखा आक्रोश, भाजपाइयों ने जलाया चीन का पुतला
गलवां घाटी में लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से देश में आक्रोश का माहौल है। पंजाब के लोगों में भी चीन की कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ गुस्सा दिखा। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। और पढ़ें...
हरियाणा में गलवां घाटी में सैनिकों की शहादत पर दिखा आक्रोश, रेवाड़ी में व्यापारियों का प्रदर्शन
गलवां घाटी में लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से हरियाणा में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को रेवाड़ी में व्यापारियों ने बाजारों में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए भी जन जागरण अभियान चलाया। व्यापारी एवं वीर भगतसिंह युवादल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक वीरता के साथ चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। और पढ़ें...
हिमाचल प्रदेश: मैक्लोडगंज में 'ड्रैगन' के खिलाफ गुस्सा, चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार
लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक चीन की हरकत पर आक्रोश, लोग बोले- मोदी जी, अब नासूर का इलाज जरूरी
लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना की ओर से की गई नापाक हरकत से देश में आक्रोश है। जम्मू-कश्मीर के लोगों में भी काफी रोष है। जम्मू संभाग के शक्ति नगर, लोअर शिव नगर, गांधी नगर, नगरोटा, कठुआ, सांबा आदि तमाम इलाकों में लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर और पुतले जलाकर विरोध जताया। और पढ़ें...