फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Government Senior Secondary School Vasni gets the title of best

Sirmour News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी को सर्वश्रेष्ठ का खिताब

Thu, 05 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Vasni gets the title of best
वासनी में आयोजित छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम उपायुक्त सिरमौर सुमित खि
अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

सरसू स्कूल ने वॉलीबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी में आयोजित छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शिरकत की और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सुमित खिमटा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय से पुरुस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वासनी की दसवीं कक्षा की नेहा सर्वश्रेष्ठ एथलीट रही, लोक नृत्य में राजकीय स्कूल सराहां की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राजकीय पाठशाला सरसू ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


उपायुक्त सिरमौर ने उपस्थित अध्यापकों को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता के विजेताओं एवम प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की आज के युग में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद का बच्चों के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा की खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होता है। विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास का होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा की खेलकूद से छात्रों को अपने आत्मसम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह उन्हें समय प्रबंधन और अनुशासन के बारे में भी सिखाता है। इसके अलावा, यह छात्रों में तनाव कम करने में मदद करता है। उन्होंने कहा की पाठशालाओं में खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में 18 स्कूलों की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

वासनी में आयोजित छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम उपायुक्त सिरमौर सुमित खि

वासनी में आयोजित छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम उपायुक्त सिरमौर सुमित खि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed