फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chaugan mela nahan effect on bazaar

Sirmour News: चौगान मेले में लगी दुकानों से बाजार में पसर रहा सन्नाटा

Sat, 19 Sep 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
chaugan mela nahan effect on bazaar
दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।
ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन


सचित्र--







पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। शहर के चौगान खेल मैदान में लगातार हो रहे मेलों और उनमें लग रही व्यावसायिक दुकानों ने अब सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मैदान का इस्तेमाल खेल गतिविधियों के लिए होना चाहिए, वहां बार-बार मेले और बाजार सजाए जाने से खेल प्रेमियों के साथ स्थानीय दुकानदार भी नाराज हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पहले ही ग्राहकी कमजोर है और ऐसे आयोजनों में बाहर से आने वाले कारोबारी उनकी बची-खुची बिक्री भी अपने साथ ले जा रहे हैं।

चौगान में कपड़े और कॉस्मेटिक समेत अलग-अलग सामान की दुकानें लगने से आसपास के स्थायी कारोबारियों में असंतोष है। उनका तर्क है कि नगर परिषद को मैदान से आय अर्जित करने के बजाय यह भी देखना चाहिए कि ऐसे आयोजनों का स्थानीय कारोबार पर क्या असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


---बाक्स
कॉस्मेटिक कारोबारी शिवम मित्तल ने कहा कि मेरी दुकान का सारा काम चौपट हो चुका है। बाजार में ग्राहक ही नहीं है। सारे लोग मेलों में जा रहे हैं। यहां साल में कई-कई मेले 10-10 दिन के लिए लग रहे हैं। दो-दो लोगों को दुकान में रोजगार भी दे रखा है। मेले लगें लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हों लेकिन दुकानें नहीं लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--खेल प्रेमी तमन्ना ठाकुर ने कहा कि मेलों के कारण न तो खेल हो पा रहे हैं और न ही जो युवा ग्राउंड की तैयारी कर रहे हैं। वह भी नहीं हो पा रही है, जबकि यह एकमात्र खेल मैदान है।

--कारोबारी दिलप्रीत अरोड़ा ने कहा कि मेले के बाद खेल मैदान पूरी तरह से तहस नहस हो जाता है। जब मेले लगे हों तो बाजार ठप हो जाता है। साल में एक-आध मेला हो ठीक है, लेकिन पूरे साल मेले होने से बाजार तो खत्म ही हो रहा है।

--रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी गोपिंद्र सिंह ने कहा कि मेलों के कारण दुकानदारी पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम हों इससे दिक्कत नहीं है। ट्रेड फेयर के नाम से दुकानें लगाई जा रही हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है।

-फास्ट फूड कारोबारी सुरेंद्र बिस्ट ने कहा कि जबसे मेला लगा है तबसे दुकान ठप पड़ी है। मोटे किराये पर दुकानें मिली हुई हैं, कर्मचारी अलग से काम कर रहे हैं। इससे दुकानदारी खत्म हो चुकी है। प्रशासन को इसे ओर ध्यान देकर स्थानीय दुकानदारों को राहत देनी चाहिए।


----संवाद-----------

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

दिलप्रीत अरोड़ा, कारोबारी, बड़ा चौक नाहन। ग्राउंड रिपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed