फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrukta program in khalakyaar and dadhahu school

Sirmour News: छात्राओं को दी बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट की जानकारी

Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
jagrukta program in khalakyaar and dadhahu school
ददाहू स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू/नाहन (सिरमौर)। जिला बाल संरक्षण इकाई ने ग्राम पंचायत खाला क्यार और राजकीय कन्या विद्यालय ददाहू में जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। इसमें कानूनी गोद लेने की प्रक्रिया, पॉक्सो एक्ट, भीक्षा मंगवाने और बाल विवाह प्रतिषेध पर जानकारी दी गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत) संतोष कुमारी ने ग्रामीण नागरिकों और स्कूली छात्राओं को बच्चों के कानूनी अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से विस्तार से अवगत कराया।
विज्ञापन

खालाक्यार में लीगल एडॉप्शन विषय पर ग्रामीणों के विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपसी सहमति पत्र, स्टाम्प पेपर, अस्पतालों या बिचौलियों के माध्यम से बच्चा गोद लेना कानूनन अपराध है और यह मानव तस्करी की श्रेणी में आ सकता है। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में भी संतोष कुमारी ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनों, बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों, बच्चों से भीक्षा मंगवाने के खिलाफ कानून और सहायता की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बालकृष्ण, टीजीटी राधिका समेत पूरा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।-----

ददाहू स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। संवाद

ददाहू स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed