{"_id":"5835ce7c4f1c1b242413befc","slug":"ten-kher-trees-cuting-in-renuka-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित वन क्षेत्र में खैर के दस पेड़ों को काटने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरक्षित वन क्षेत्र में खैर के दस पेड़ों को काटने का केस दर्ज
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे शालीमार मॉल के एमडी और पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सर्दियों की दस्तक के साथ ही सिरमौर जिले में वन माफिया सक्रिय हो गया है। आरक्षित वन क्षेत्रों में घुसकर हरे-भरे पेड़ों को धराशाही किया जा रहा है। रेणुका जी क्षेत्र के तहत चड़ी घाटी में खैर के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। किसी ने आरक्षित वन क्षेत्र में दस पेड़ों को काट दिया गया। वन विभाग ने मौके का मुआइना किया तो पेड़ों के कटे हुए दस ठूंठ बरामद हुए। इस संदर्भ में वन विभाग के बीओ ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है जिसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
जनपद सिरमौर में वन भूमि पर अवैध कटान के मामलों में इजाफा हो रहा है। राजगढ़ इलाके में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रही तीन आरा मशीनों को जब्त किया था। जबकि देवदार के दस और बान के सात पेड़ों पर भी इस इलाके में आरी चली। अब ताजा घटनाक्रम में रेणुका जी वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों को काटने का मामला हुआ है। वन विभाग के बीओ प्रेमपाल वर्मा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरक्षित वन क्षेत्र चड़ी में अज्ञात व्यक्तियों ने खैर के हरे-भरे दस पेड़ों को काट दिया है। मौके के दौरे पर निकली वन विभाग की टीम को पेड़ों के ठूंठ मिले। वन माफिया खैर की कटी हुई लकड़ी लेकर भी फरार हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने बीओ की शिकायत पर भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 26 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लकड़ी की कीमत 1,39,624 रुपये आंकी गई है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
-----------------