{"_id":"58305a8f4f1c1b39299004f7","slug":"ssb-jawan-died-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी जवान की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। जम्मू के उधमपुर में सीमा सुरक्षा बंधुत्व में तैनात सिरमौर के पच्छाद इलाके के एक जवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शनिवार सुबह इस बारे में स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार राजगढ़ तहसील के सेरला गांव निवासी दयाराम पुत्र झेंटाराम की 17 नवंबर को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक गांव पहुंचा जहां जवान का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 51 वर्षीय दयाराम एसएसबी में एएसआई पद पर तैनात थे। उनके पैतृक गांव सेरला में शिमला से आए कमांडेंट नवीन कुमार के नेतृत्व में सलामी दी गई।
उधर, एएसआई दयाराम के निधन पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप व राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। मुसाफिर ने कहा कि देश के लिए की गई उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।
विज्ञापन
-------------------