{"_id":"578fbb244f1c1bd722c4b56f","slug":"one-man-arrested-with-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में अवैध नशीली दवा खेप सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में अवैध नशीली दवा खेप सहित एक गिरफ्तार
sirmaure
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पुलिस-सुरक्षा शाखा टीम ने नशीली दवा समेत आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी से नशीली दवा की 136 शीशियां बरामद की हैं। एनएच-7 से विश्राम गृह मार्ग पर पुलिस ने नाका लगाया था। उत्तराखंड से बाइक पर पहुंचे एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी से नशीली दवा बरामद हुई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह, सुरक्षा शाखा पांवटा के मुख्य आरक्षी धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, नवराज शर्मा ने पांवटा कन्या स्कूल वाली सड़क पर नाका लगाया था। इस बीच आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। उत्तराखंड की तरफ से एक युवक बाइक लेकर पहुंचा। पुलिस टीम को देख कर घबरा गया। संदिग्ध व्यक्ति की टीम ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के बेग से नशीली दवा की 136 शीशियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
आरोपी रिंकू (35) निवासी किशनकोट को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पड़ोसी राज्य से पांवटा में नशीली दवा सप्लाई करनी थी। इससे पहले ही संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी रिंकू निवासी किशनकोट को अदालत में पेश किया जाएगा।