फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   old man died in ponta by speedy trucks attack

तेज रफ्तार ट्रक ने पांवटा में कुचला बुजुर्ग, मौत

Mon, 28 Mar 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 28 Mar 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
old man died in ponta by speedy trucks attack
रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर।

 देहरादून-पांवटा एनएच पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर बुजुर्ग को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ कर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उत्तराखंड पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब पौने 7 बजे हादसा हुआ। पांवटा से पुल की तरफ को एक अज्ञात बुजुर्ग सरदार पैदल एनएच के किनारे चल रहा था। इस दौरान उत्तराखंड से पांवटा की तरफ ट्रक एचपी 34बी 9090 पहुंचा। टोल टैक्स बैरियर पर पर्ची कटवाई। इसके बाद ट्रक तेज रफ्तार से पांवटा की तरफ चला गया। पांवटा की तरफ से पैदल आ रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो कर गिर गया।
विज्ञापन


टोल बैरियर पर कार्यरत अशोक कुमार, भगवान सिंह, कुलदीप सिंह व बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी सुरेंद्र कुमार ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। इस हादसे के बाद वाहन को मौके पर छोड़ आरोपी चालक फरार हो गया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने पर मेडिकल आफिसर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक कुमार व मुख्य आरक्षी आशु अग्रवाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिसमें नाम पता महेंद्र सिंह (79) पुत्र हरबंस सिंह निवासी मकान नंबर 37 वार्ड-18 कटोरा ताल थाना कांशीपुर उत्तराखंड लिखा है। उत्तराखंड के कांशीपुर थाने में पांवटा के हादसे बारे सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि कर कहा कि ट्रक चालक की तेज रफ्तारी से हादसा हुआ है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 व 304(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed